सिविल लाइंस स्थित कैंब्रिज हाई स्कूल में सोमवार को सीआईएससीई की ओर से दो दिवसीय योग प्रतियोगिता शुरू हुई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक, आर्टिस्टिक और रिदमिक योग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि वनिता मेहरोत्रा, विद्यालय की निदेशिका नीलम मल्होत्रा, प्रधानाचार्या शैली धीर, सचिव रूचि कोहली, सह-प्रधानाचार्या निधि मेहरोत्रा, उप-प्रधानाचार्या सबा खान, स्काईलार्क स्कूल की प्रधानाध्यापिका धारणा अरोड़ा, गीता मेहरोत्रा आदि मौजूद रहीं।