कानपुर के सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने हाउस टैक्स, पिंक टॉयलेट, अतिक्रमण और जल निकासी जैसी समस्याएं रखीं, जिस पर डीएम ने अनुपस्थित और गलत आख्या देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।