फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पोल से टकराकर दादानगर पुल से नीचे गिरी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दादानगर पुल पर गुरुवार देर रात ईंटों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पोल से टकराने के बाद पुल के नीचे बनी कच्ची बस्ती में जा गिरी। इस भीषण हादसे में मलबे में दबकर 70 वर्षीय दियावती और उनकी बहू अंजना की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य (मिष्ठी, बउवा और कृष्णा) घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके से एक शराबी आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जबकि दो अन्य मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें