फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

महाराजपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। महाराजपुर निवासी जगदीश अवस्थी ने पुलिस को शिकायत दी कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि पड़ोस में रहने वाले उनके भाई अशोक कुमार अवस्थी जिनकी मौत हो चुकी है उनके मकान का ताला टूटा हुआ था शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और परिवारजनों को भी जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि अलमारी में रखे एक सोने की बेदी, चार सोने के कंगन, दो चांदी की पायल, दो चांदी की तोड़िया, एक चांदी का बिछुआ, एक सोने का हार और चैन तथा तेरह हजार रुपए नकद चोरी हो गए है। जानकारी के अनुसार पीड़ित अंजली और छोटी बहन अपने दादा के लड़के शेषनारायण के साथ बुधवार को संगम स्नान के लिए गई थी उसी दौरान रात में चोरी की वारदात हुई है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें