फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अहिरवां में दो दुकानों से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के सामने ही दो दुकानों को निशाना बना लिया। जीटी रोड स्थित शरन स्टेट में देर रात अज्ञात चोरों ने विकास पान भंडार का शटर ऊपर से तोड़कर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, नकदी और सिगरेट चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने बगल में स्थित मवैया निवासी भोला बनिया के फल गोदाम को निशाना बनाया और 14 डिब्बे सेब, 15 डिब्बे अनार तथा पांच डिब्बे अंगूर लेकर फरार हो गए। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें