फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किशोर के ऊपर गिरी 10 फीट ऊंची पक्की दीवार, गंभीर रूप से घायल

महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोमनपुर गांव में गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे घर के बाहर खेल रहे एक 10 वर्षीय किशोर के ऊपर करीब 10 फीट ऊंची पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार सविता का 10 वर्षीय पुत्र यश कुमार अपने घर के सामने पारिवारिक दादा राम प्रकाश के पशु बाड़े के पास खेल रहा था इसी दौरान अंदर बंधी भैंस ने दीवार को पीछे से धक्का दे दिया जिससे करीब 10 फीट ऊंची पक्की दीवार भरभरा कर यश के ऊपर गिर पड़ी। घर के पास ही काम कर रहे पड़ोसी अजीत कुमार ने दौड़कर बच्चे के ऊपर से सभी ईंटें हटाई तथा उसको बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजनों द्वारा सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे हैलट के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित पिता जाजमऊ स्थित एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करते हैं जो कि घटना के वक्त घर पर नहीं थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें