कल्याणपुर ब्लॉक के बैकुंठपुर गांव में तालाब में सीवर का गंदा पानी भरने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लंबे समय से सीवर का पानी तालाब में पहुंच रहा है, जिससे पानी प्रदूषित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और भूजल भी प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की सफाई और सीवर के पानी की निकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है।