काकादेव थाना क्षेत्र में 11 जुलाई को एक ज्वैलर्स की दुकान से लगभग 60 लाख के आभूषण व नकदी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साथ ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद माल का अनुमानित मूल्य 60 लाख है। पूछताछ में मुख्य अभियुक्त विकास उर्फ अद्दू एवं उसकी पत्नी ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी के कुछ आभूषण दो सर्राफों को बेच दिए थे। प्राप्त धनराशि से घूमने-फिरने एवं अन्य शौक पूरे किए। पुलिस ने बेचे गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।