फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 11 लाख का आंगनवाड़ी केंद्र छह महीने में जर्जर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Shikha Pandey Updated Tue, 04 Aug 2026 07:17 PM IST

बिल्हौर विकासखंड की ग्राम पंचायत संजती बादशाहपुर के मजरा चम्पतपुर में करीब 11 लाख रुपये की लागत से बना आंगनवाड़ी केंद्र छह महीने में ही जर्जर होने लगा है। भवन की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और प्लास्टर झड़ने लगा है। 84 हजार रुपये की लागत से कराई गई पेंटिंग भी उखड़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकविहीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि दरवाजे, खिड़कियां और बाउंड्रीवाल भी खराब गुणवत्ता की हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी नेमचंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें