कानपुर पनकी क्षेत्र के महावीर नगर में पीएम आवास योजना से शताब्दी नगर की ओर जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। सड़क पर भारी मात्रा में बजरी फैली हुई है और पूरी सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार वाहन चालक बजरी और गड्ढों के कारण संतुलन खो देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।