सिंहपुर तिराहे से एनआरआई सिटी जाने वाली सड़क की जर्जर हालत है। पूरी सड़क जगह-जगह पर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। टूटी सड़क के अलावा सड़क में भारी मात्रा में बजरी का फैलाव है। जिसके चलते हादसों का खतरा बना रहता है। अक्सर दोपहिया वाहन सवार सड़क में फैली बजरी के कारण फिसल जाने के दौरान चोटिल हो जा रहे हैं।