फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खुले नाले से बढ़ रहा खतरा, हादसों के बाद भी विभाग की अनदेखी

कानपुर पनकी क्षेत्र में खुले नाले लोगों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। नालों में गिरकर रोजाना लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पनकी धाम स्टेशन जाने वाली सड़क के किनारे बना नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। यहां न तो नाले को ढका गया है और न ही सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम किए गए हैं, जिससे राहगीरों को हमेशा हादसे का डर बना रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी नाले में एक ईको वैन गिर गई थी, जिसमें बैठी सभी सवारियां घायल हो गई थीं। घटना के बाद भी विभाग की ओर से न तो पुलिया का निर्माण कराया गया और न ही नाले को बंद किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें