फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुरवामीर में डाले गए क्रोमियम युक्त मलबे की जांच करने पहुंची राजस्व टीम, एनजीटी का इंतजार

महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर गांव के आसपास खुले में डाले जा रहे क्रोमियम युक्त औद्योगिक मलबे का मामला अब गंभीर हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जांच करने पहुंची। टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और मलबे के पास जाकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी माना कि यह बेहद घातक किस्म का केमिकल है। अधिकारियों का कहना था कि डंपिंग स्थल के पास दो मिनट भी खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। तेज बदबू और आंखों में जलन के कारण टीम को भी जल्द ही वहां से हटना पड़ा। राजस्व टीम के कानून गो अजीत सिंह ने बताया कि एनजीटी टीम का इंतजार है उसी आधार पर आगे की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि यह कचरा रात के अंधेरे में डंपरों के जरिए लाकर फेंका जा रहा है। जिससे लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस जहरीले मलबे के कारण आसपास के खेतों और भूजल के दूषित होने का खतरा बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। कई लोगों को त्वचा संबंधी परेशानियां भी हो रही हैं। पुलिस और राजस्व टीम ने मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मामले की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें