फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रास्ता पूछने के बहाने स्कूटी सवार से लूट, 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

रावतपुर थाना क्षेत्र में रास्ता पूछने के बहाने स्कूटी सवार युवक से 17 हजार रुपये और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट के 4,550 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वारदात में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। काकादेव के विजय नगर निवासी अमित मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी इंजीनियरिंग कंपनी में सेल्स का काम करते हैं। 22 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। डबल पुलिया स्थित साईं मंदिर के पास कुछ युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। स्कूटी रुकते ही एक आरोपी आगे और दो पीछे बैठ गए, जबकि उनका एक साथी बाइक से पीछे चलता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें