फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डंपर ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे प्रोफेसर और तीन सदस्य

जाजमऊ चेकपोस्ट पर गुरुवार सुबह 9:15 बजे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर चालक कार को 15-20 मीटर तक घसीटता रहा। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका। कार में एचबीटीयू के प्रोफेसर निर्गीश कुमार समेत परिवार के तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि तीनों सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद रामादेवी से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर जाम लगने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन हटवाए और यातायात सामान्य कराया। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें