फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Shikha Pandey Updated Tue, 14 Apr 2026 11:53 PM IST

भारतीय दलित पैंथर ने मकराबटगंज स्थित छोटे पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया। यहां वक्ताओं ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चर्चा की। संस्था के अध्यक्ष धनीराम पैंथर ने कहा कि बाबा साहब ने सभी को स्वाभिमान और सम्मान से जीने की राह दिखाई है। गोष्ठी के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र को नीले झंडों से सजाया गया था। शोभायात्रा ग्वालटोली, नाला सड़क, छह बंगलिया, आर्यनगर, स्वरूपनगर, मोतीझील, ईदगाह, रविदास मंदिर, परेड और बड़ा चौराहा होते हुए नानाराव पार्क पहुंची। यहां बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय दलित संघर्ष सेना उत्तर प्रदेश ने भी सिविल लाइंस स्थित डीएवी कॉलेज तिराहे पर जन्मोत्सव मनाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें