कानपुर कमिश्नरेट की थाना कलक्टरगंज पुलिस को मोबाइल चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के 16 मोबाइल फोन और 5 हजार 990 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच में जुटी है।