ग्रीनपार्क में रविवार को लेखिका और कवयित्री डॉ. लता कादम्बरी गोयल की पुस्तक दो आइने का विमोचन हुआ। इस मौके पर डॉ. लता ने कविता ठहर जरा जिंदगी, अभी हिसाब बाकी है सुनाई। उन्होंने कहा कि एक आइना होता है जिसमें व्यक्ति अपनी छवि देखता है और दूसरा आइना व्यक्ति का मन और आत्मा होती है। इन्हीं पर पुस्तक का शीर्षक दो आइने रखा। उनके लेखन का सफर 15-20 साल का है। उनके लिखे भजन गायक अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल और तृप्ति शाक्य ने गाए हैं। उनकी पहली पुस्तक बट्टे में दबी तारीखें वर्ष 2012 में आई थी। मुख्य अतिथि लेखक लक्ष्मी शंकर बाजपेई, विशिष्ट अतिथि डॉ. राज तिलक, डॉ. वीएन त्रिपाठी, अतहर नईम, डॉ. सुरेश अवस्थी, प्रदीप दीक्षित, वेणु उदय आदि मौजूद रहे।