घाटमपुर में मछुआ समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर गुरुवार शाम निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक सरोज कुरील को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की अपील की, जिस पर विधायक ने उनकी मांग को सदन में रखने का आश्वासन दिया है।