कानपुर के जाजमऊ स्थित रैदास विहार नई बस्ती में जलभराव और भीषण तबाही के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बस्ती में रहने वाले शाबान, जिनकी शादी महज एक साल पहले हुई थी, उनका घर भी पानी की चपेट में आ गया, जिससे उनकी नई गृहस्थी का सारा सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया है।