कुरसौली नहर पुल से मोहनपुर नई बस्ती को जाने वाली रास्ते पर बिजली विभाग की केबल रास्ते पर इतनी नीचे झूल रही है कि कोई भी इसे हाथों से छू सकता है। ऐसे में रात के अंधेरे में अगर कोई वाहन इस रास्ते से गुजरेगा तो वह इस केबल की चपेट में आ सकता है। ऐसे में बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है क्योंकि स्थानीय निवासियों ने कई बार मंधना सब स्टेशन पर जाकर शिकायत की लेकिन आज तक सुनवाई नहीं।