फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अर्मापुर नहर छठ घाट पर गंदगी देख महापौर नाराज,साफ- सफाई के दिए जरूरी निर्देश

अर्मापुर नहर स्थित छठ घाट पर गंदगी और सफाई की अव्यवस्था देख महापौर प्रमिला पांडेय ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर आयुक्त के साथ घाट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। महापौर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर की जल्द सफाई कराने और छठ पूजा के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने घाट पर आने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए दो अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। साथ ही घाट के आसपास मार्ग प्रकाश की व्यवस्था कराने को भी कहा,ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें