कानपुर के घाटमपुर कस्बे स्थित रामलीला मैदान में सार्वजनिक श्रीकृष्ण लीला कमेटी की ओर से जरासंध वध का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मगध के अत्याचारी राजा जरासंध के वध की जीवंत कथा का प्रदर्शन किया गया, जिसमें भीम और जरासंध के बीच द्वंद्व युद्ध और जरासंध के पुतला दहन के साथ लीला का समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष पहुंचे।