फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्वामी जगन्नाथ की विदाई रथयात्रा निकाली, पुष्प वर्षा संग जगह-जगह हुआ स्वागत

जनरलगंज स्थित प्राचीन श्री स्वामी जगन्नाथ महाराज बिरजी भगत मंदिर से रविवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य विदाई यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का स्वागत किया। इस दौरान जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ...के जयघोष हुए। यात्रा के दौरान रंगारंग झांकियां भी निकलीं। प्रात:काल विशेष पूजन और शृंगार के बाद भगवान को रजत मंगलगिरी में विराजमान कराया गया। बाल भोग के उपरांत माखन, मिश्री, हलवा और पकौड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जबकि दोपहर में महाप्रसाद के रूप में कढ़ी-चावल, परवल-आलू की सब्जी, रोटी, चटनी और खीर बांटी गई। एडीसीपी (पूर्वी) शिवा सिंह ने रजत रथ की आरती कर विदाई यात्रा का शुभांरभ किया। भजन-कीर्तन और वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया। ज्ञानेंद्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अभिषेक, अंबरीश, समीर, ज्ञानेंद्र विश्वनोई, कन्हैया लाल, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें