फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डीपीएस में सजेगा साहित्यिक पैनोरमा, एक हजार छात्र दिखाएंगे प्रतिभा

कल्याणपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 30 और 31 अक्टूबर को दो दिवसीय पैनोरमा 2026 का आयोजन होगा। इसमें 35 से अधिक विद्यालयों के एक हजार से अधिक विद्यार्थी और देश-विदेश के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि इस वर्ष आयोजन की थीम साहित्य रखी गई है। इसके तहत ओपन माइक, अ बुक फ्रॉम मदर अर्थ और फ्लेवर्स ऑफ ट्रेडिशन समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी।कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम आनंद मोहन उपाध्याय करेंगे। सुपरहाउस ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुख्तारुल अमीन भी शामिल होंगे। प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा प्रकाश ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें