पुलिस कमिश्नरेट की निरंकुशता और हठधर्मिता के चलते लगातार हो रही अधिवक्ताओं पर कार्रवाई के विरोध में लॉयर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। अधिवक्ता लॉयर्स एसोसिएशन के पास इकट्ठा हुए और वहां से कचहरी में घूमते हुए शताब्दी गेट पर पहुंचे जहां से फूलबाग के लिए पैदल यात्रा शुरू की। अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। फूलबाग पहुंचकर अधिवक्ताओं ने गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। इस दौरान लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, बुद्ध प्रकाश, अभय गौड़, नरेश चंद्र त्रिपाठी, आदित्य सिंह, कपिलदीप सचान, अनूप द्विवेदी, पं. रवींद्र शर्मा, संजीव कपूर, संजीव शुक्ला आदि रहे।