कानपुर जिले व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करवाचौथ का पर्व सुहागिनों ने अटूट आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया। बृहस्पतिवार रात आसमान में बादलों और हल्की फुहारों के कारण चांद नजर नहीं आया, जिसके बाद व्रती महिलाओं ने चंद्रोदय के निर्धारित समय पर परंपरा अनुसार आसमान की ओर मुख करके अर्घ्य दिया। इसके बाद चलनी की ओट से पतियों का दीदार कर आरती उतारी और जल ग्रहण किया। पतियों ने भी दिनभर व्रत रखने वाली पत्नियों को मनपसंद उपहार भेंट किए।