फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में डिजिटल फसल सर्वे में गड़बड़ी, खेतों में ज्वार की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज हुआ धान

कानपुर जिले के घाटमपुर तहसील अंतर्गत नौरंगा गांव में डिजिटल/ऑनलाइन फसल सर्वे की बड़ी चूक सामने आई है। किसानों द्वारा खेत में ज्वार की फसल बोए जाने के बावजूद ऑनलाइन रिकॉर्ड में धान दर्ज दिख रहा है। इससे सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी ज्वार की उपज न बेच पाने और भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका से परेशान किसानों ने एसडीएम अविचल प्रताप सिंह से फरियाद की है। एसडीएम ने किसानों को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने और आवश्यकता पड़ने पर ऑफलाइन भौतिक सत्यापन कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें