घाटमपुर कस्बे के कटरा पूर्वी वार्ड में प्राचीन सार्वजनिक मंदिर व कुएं के बीच आनन-फानन में खड़ी की गई दीवार के विरोध पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों की शिकायत और एसडीएम के आदेश पर गुरुवार को नायब तहसीलदार, ईओ और पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई उस दीवार को ढहा दिया।