कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के मिराई मोड़ के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 63 वर्षीय रामकुमार की मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे शिव नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिस ने अपनी जीप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।