फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर से कोर्ट परिसर में मारपीट, सुरक्षा घेरे में लेकर जेल भेजा गया

बर्रा के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अजय ठाकुर को पुलिस ने मंगलवार को नौबस्ता स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। यहां हनमंत विहार में हुई पिटाई से जख्मी हालत में भर्ती था। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने पहुंची तो फोटो खींचने को लेकर वह अधिवक्ताओं से उलझ गया। इसपर वकील के वेष में कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह उसे सुरक्षा घेरे में लेकर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि वर्ष 2016 में मूलरूप से कानपुर देहात के मंगलपुर वह किराये में जरौली फेज दो के विपिन टेडी ने अजय ठाकुर, रामू मिश्रा और सौरभ कश्यप के खिलाफ रंगदारी का आरोप लगाकर शिकायत की थी। आरोप था कि अजय ठाकुर ने दोस्त आलोक मिश्रा से दो हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी है। इनकार पर 11 जनवरी 2016 को धमकाया। इसपर विपिन और आलोक शिकायत करने बर्रा थाने जा रहे थे तभी अजय ठाकुर, रामू और सौरभ ने बी ब्लॉक के पास रोक कर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद अगवा कर पार्क में बने मंदिर में ले जाकर पीटा था। इसपर रंगदारी, अगवा करने, मारपीट, धमकाने आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले में आरोपी वांछित चल रहा था जिसके बाद कोर्ट से वारंट जारी हुआ। इधर, आरोपी के नौबस्ता स्थित धनवंतरि अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसी दाैरान कोर्ट परिसर में उसे कुछ लोगों ने पीट दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें