गोविंद नगर में संचालित 'तेरा-तेरा हट्टी' जरूरतमंदों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। यहां आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्कूल की ड्रेस और किताबें मुफ्त दी जाती हैं, जबकि अन्य कपड़े व ब्रांडेड परिधान मात्र 13 रुपये में उपलब्ध कराए जाते हैं। यह केंद्र दानदाताओं से कपड़े एकत्र कर उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने का माध्यम भी बना है।