मंधना बिठूर रोड चौड़ीकरण के तहत बरहट बांगर गांव के पास नून नदी पर चौड़े पुल का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक सकरे पुल की वजह से लोगों को बिठूर मंधना के लिए आवागमन करने में असुविधा होती थी लेकिन अब इस नदी पर समानांतर पुल के निर्माण में तेजी आई है। सारे पिलर्स तैयार कर लिए गए हैं। पुल के करीब 30%हिस्से पर गार्डर भी रख दिये गए हैं। जल्द ही लोगों को चौड़े पुल की सौगात मिलेगी।