फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में बादलों में छिपा रहा चांद, चलनी की ओट से किए पतियों के दीदार

घाटमपुर क्षेत्र में करवाचौथ का पर्व सुहागिनों ने बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। हालांकि बादलों के चलते चांद न दिखने पर चंद्र उदय के समय के बाद आसमान की ओर मुख करके सुहागिनों ने अर्ध्य दिया। इसके बाद चलनी की ओट से पतियों के भी दीदार किए। वृत रखकर पतियों के दीर्घायु होने की कामना भी की। देर शाम पटाखों की आवाजें भी गूंजती रहीं। अखण्ड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखा। शाम से आसमान में बादल के साथ साथ फुहारों ने सुहागिनों की चिंता बढ़ाए रखी। बादल नहीं हटे तो चंद्र उदय का समय हो जाने के बाद बिना चांद के आसमान की ओर मुख करके परम्परा के अनुसार अर्ध्य दिया। सुहागिनों ने पतियों की आरती उतारने के साथ मंगल टीका भी लगाया। हालांकि इस बार चांद और पति का चेहरा एक साथ देखने की हसरत पूरी नहीं हो सकी। पतियों ने भी दिन भर वृत रही अपनी पत्नियों को जल ग्रहण कराने के साथ उनकी मनपसन्द के उपहार भेंट कर उनका का दिल जीता। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में करवाचौथ पर सुहागिनों ने वृत रखने के साथ अपने पतियों के दीर्घायु के लिये पूजा अर्चना करने के साथ मंगल गीत भी गाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें