फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कुछ घंटों की बारिश ने डुबोया कानपुर, सड़कें बनीं तालाब; जाम में रेंगा शहर

कुछ घंटों की तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कौशलपुरी समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कें तालाब में तब्दील होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद भी कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरा रहा। जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात रेंगता नजर आया। कई जगह लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल से लौट रहे बच्चों और स्थानीय लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें