फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घसीटते हुए घर से सड़क तक लाए खूंखार रॉटविलर कुत्ते, डिलीवरी बॉय ने हिम्मत कर बचाई जान

चकेरी थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में शनिवार शाम कांग्रेसी नेता के भाई के घर पर पले तीन रॉटविलर कुत्तों ने 55 वर्षीय महिला गीता पर हमला कर दिया। खूंखार कुत्तों ने घर के भीतर गीता पर हमला किया और उसे घसीटते हुए सड़क तक ले आए। महिला की चीखपुकार से सड़क पर हड़कंप मच गया। इसी दौरान डिलीवर बॉय ने हिम्मत दिखाकर कुत्तों पर पत्थर चलाए. तब जाकर महिला उनके जबड़ों से छूट सकी। महिला के शरीर पर 13 गहरे घाव हो गए। डॉक्टरों के अनुसार यह ग्रेड-3 डॉग बाइट का मामला है जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। फिलहाल महिला का हैलट में इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में दहशत है। घाऊखेड़ा की रहने वाली गीता अपनी सहपाठी के साथ शाम को कांग्रेसी नेता अजय बिग के भाई अशोक बिग के घर घरेलू काम और खाना बनाने की बात करने पहुंची थी। अभी वह घर से निकल ही रही थी कि वहां मौजूद तीनों कुत्ते गीता पर टूट पड़े। महिला जब तक कुछ समझ पाती कुत्तों ने उसके हाथ व पैर में कई जगह नोच लिया। हाथ को जबड़े में दबाकर कुत्ते गीता को देखते ही देखते सड़क पर खींच लाए। डिलीवरी बॉय के साथ मोहल्लों ने कुछ लड़कों ने बैट और विकेट की मदद से गीता की जान बचाई। घटना की जानकारी होने पर गीता की बेटी बॉबी और तेजस्वी किसी तरह घायल मां को स्कूटी से लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचीं। इसके बाद बेटियों ने पिता ज्योति प्रकाश को घटना की जानकारी दी। हालत गंभीर देख उन्हें कांशीराम से उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। गीता के पति ज्योति प्रकाश निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि 10 मिनट की भी देरी होती तो महिला की जान जा सकती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें