जीटी रोड से मीरपुर को जाने वाली सड़क पर बीचों बीच केस्को का पोल है। बीच सड़क पर यह पोल यहां से गुजरने वाले वाहन सवारों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रात में कोहरे में यह पोल किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। शहर के तमाम अफसर इसी सड़क से आवागमन करते है लेकिन फिर किसी ने इस पोल को सड़क किनारे शिफ्ट कराने को नही सोचा।