फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गलत साइड से जा रहे ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, इंटर के दो छात्र गंभीर रूप से घायल

बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौकी से करीब 300 मीटर आगे गलत साइड से आ रहे ई-रिक्शा के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मंधना निवासी अथर्व त्रिपाठी (17) और कछियाना मंधाना निवासी आयुष पाल (17) दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आयुष पाल का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि अथर्व त्रिपाठी का एक पर बुरी तरह फट गया। मौके पर पहुंची मंधना चौकी की पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सीएससी चौबेपुर के लिए भिजवाया। दोनों इंटर के छात्र है, जो कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। मंधना चौकी के सिपाहियों ने ई-रिक्शा को मंधना चौकी में खड़ा करा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें