रविवार को इस्कॉन मंदिर में नन्हें मुन्हें बच्चों ने भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली। इस्कॉन चिल्ड्रेन एस विंग गोपाल स्कूल के बच्चों ने इस्कॉन मंदिर परिसर में भव्य रथयात्रा में रथ में भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की झांकियों को बिठाकर रथ को खीचा। रथ को बच्चों ने ही भव्य तरीके से सजाया। मंदिर दर्शन करने भक्तों ने रथयात्रा पर फूल बरसाएं और सेल्फी ली। मंदिर के अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभू ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों को आध्यात्मिक दुनिया से जोड़ते है और बच्चों मं भक्ति की भावना प्रबल होती है।