कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के ढुकुवापुर गांव में रविवार को बिजली की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। खेत की सिंचाई के लिए अवैध रूप से कटिया डालकर चलाए जा रहे सबमर्सिबल पंप के कारण खेत की लोहे की बैरिकेडिंग में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गनीमत रही कि समय रहते तीनों को अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे उनकी जान बच गई।