कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर चौराहे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।