कानपुर। पनकी क्षेत्र के गंगागंज एटीएम तिराहे के पास सड़क से निकले नाले पर बनी पुलिया करीब एक साल से टूटी पड़ी है। पुलिया के नीचे की स्लैब टूट जाने के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सड़क पर एक भारी पाइप रख दिया गया था। हालांकि समय बीतने के बाद भी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क पर रखा वही पाइप अब राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।