नाग पंचमी के अवसर पर चकेरी क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों ने पारंपरिक गुड़िया पीटने की रस्म निभाई। नन्हे बच्चे हाथों में डंडे लेकर उत्साह के साथ इस परंपरा में शामिल हुए। बच्चों की टोलियां एक जगह जुटीं और पारंपरिक तरीके से गुड़िया पीटकर नाग पंचमी का पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। परिवार के बड़े-बुजुर्ग बच्चों को नाग पंचमी से जुड़ी परंपराओं और मान्यताओं के बारे में बताते रहे।