फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अभ्यर्थी बोले-पुलिस कांस्टेबल परीक्षा से भी सरल रहा यूपीएसआई का पेपर

कानपुर में रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा दो पालियों में कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को अपेक्षाकृत आसान बताया। प्रयागराज, बरेली, बदायूं और झांसी समेत कई जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार का प्रश्नपत्र उत्तर प्रदेश पुलिस की पिछली परीक्षाओं की तुलना में काफी सरल रहा। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर का स्तर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से भी आसान लगा। अभ्यर्थियों के मुताबिक सामान्य ज्ञान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री से जुड़ा सवाल भी पूछा गया, जिसे उन्होंने बेहद आसान बताया। वहीं गणित और रीजनिंग के प्रश्न भी ज्यादा कठिन नहीं थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कराई गई परीक्षाओं में यह पेपर सबसे सरल माना जा सकता है। पहली पाली समाप्त होने के बाद दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर सख्ती से रोक रखी गई थी, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें