यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 27 जनवरी की हड़ताल के समर्थन में गुरूवार को बैंक कर्मियों ने बड़ा चौराहा इंडियन बैंक से फूलबाग बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा तक जुलूस निकाला। इस दौरान पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग उठाई गई। यूनियन के विभिन्न संगठनों ने सभाएं भी की। यूनाइटेड फोरम कानपुर इकाई के संयोजक रजनीश गुप्ता ने कहा कि यह हड़ताल थोपी जा रही है। केंद्रीय श्रम आयुक्त नई दिल्ली की मध्यस्थता में सेक्रेटरी वित्त मंत्रालय, चेयरमैन भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच पांच दिन बैंकिंग लागू करने और हड़ताल को वापस लेने पर हुई बैठक असफल हो गई। फोरम की अगुवाई में 12 बैंकों के अधिकारियों और कर्मियों ने हड़ताल के समर्थन में जुलूस निकाला। वित्त मंत्रालय का रवैया बहुत नकारात्मक है। जिससे वार्ता विफल हो गई। केंद्रीय श्रमायुक्त ने शुक्रवार को फिर वार्ता बुलाई है। बैंक संघ और यूनाइटेड फ़ोरम के बीच पांच दिवसीय बैंकिंग और 40 मिनट प्रतिदिन कार्य समय बढ़ाने पर सहमति बहुत पहले बन गई थी। जिसे बैंक संघ ने सरकार को भेज भी दिया था। पिछले दो वर्षों से सरकार की मंजूरी के लिए लंबित है। सरकार से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसलिए बैंक कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। इस मौके पर प्रवीण मिश्रा, जय प्रकाश मिश्र, अंकुर मिश्रा, मनोज तिवारी, अंकुर द्विवेदी, अनिल सोनकर, अरविंद द्विवेदी, राजकुमार, सुनील शुक्ला, अनुराग सिंह, सचिन अग्रवाल आदि थे। वहीं पीएनबी प्रोग्रेसिव इम्प्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन संजय त्रिवेदी ने बताया कि पीएनबी के अधिकारी और कर्मचारी जुलूस में शामिल हुए। संगठन हर बैंक कर्मी की मांग के साथ है। 27 जनवरी की हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर मोहम्मद फाजिल, हरिओम पाल, अभिनव, अरविंद ,देवराज, राम तीर्थ, श्याम मिश्रा, दीपक,यूसी गुप्ता, गौरव,अजय, लक्ष्मी आदि शामिल थे।