फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे की स्ट्रीट लाइटें फिर बनीं चोरों का निशाना, 50 मीटर तार और तीन लाइटें चोरी

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 06:35 PM IST

अरौल थाना क्षेत्र के बाकोठी गांव के पास जीटी रोड हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटें एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गई हैं। गुरुवार रात अज्ञात चोर करीब 50 मीटर बिजली का तार और तीन स्ट्रीट लाइटें चोरी कर ले गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से रात के समय हाईवे पर अंधेरा छा जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी के साथ हादसों का भी खतरा बना रहता है। एनएचएआई कर्मचारियों के अनुसार, विभाग की ओर से पहले भी कई बार क्षतिग्रस्त और चोरी हुई स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर नई लाइटें लगाई गईं, लेकिन चोर लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर विभागीय कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया। स्थानीय ग्रामीण अंकुर कटियार ने बताया कि इससे पहले भी कई बार स्ट्रीट लाइटों के तार और अन्य उपकरण चोरी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से हाईवे पर रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें