मंधना गंगा बैराज हाइवे से बैकुंठपुर को जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। जगह-जगह सड़क पर सड़क के नाम पर सिर्फ गड्ढे और बजरी ही बची है। इन गड्डों और बजरी की वजह से बैकुंठपुर और ईश्वरीगंज के लिए आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।