कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक नंबर 5 में रहने वाले अंकित शंखवार की गिरफ्तारी के मामले में एटीएस की पूछताछ के बाद नए खुलासे हुए हैं। चार दिन की रिमांड और लंबी पूछताछ के बाद यूपी एटीएस का दावा है कि आरोपी के तार पाकिस्तान और बांग्लादेश तक जुड़े हुए हैं, जो फर्जी ईमेल आईडी और आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के नेटवर्क में संलिप्त था। वहीं दूसरी ओर, परिजनों ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अंकित को पूरी तरह निर्दोष बताया है और उसे फंसाए जाने का दावा किया है।