कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर नारामऊ में हाईवे से एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में लोगों को मौत के करीब से होकर गुजरना पड़ता है। हाईवे पार करने के लिए न तो अंडरपास है और न ही फुट ओवरब्रिज। इस वजह से नारामऊ कस्बे के पास क्रासिंग के सामने से रोजाना करीब एक हजार लोग जान जोखिम में डाल पहले डिवाडर पर चढ़ते हैं फिर हाईवे से हवा की रफ्तार से चल रहे वाहनों के पास से जान जोखिम में डालते हुए हाईवे पार करते हैं। नानकारी, नारामऊ, एलिम्को और चकरतनपुर के हजारों लोगों की यह प्रमुख समस्या है। लोगों के मुताबिक इस तरह हाईवे पार करने में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। लोगों ने यहां फुट ओवरब्रिज की मांग की लेकिन कोई सुनवाई न हुई।