कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या को देखते हुए मंगलवार को एनडीआरएफ और आर्मी की टीमों ने एसडीएम अविचल प्रताप सिंह से मुलाकात की। अधिकारियों ने बैठक कर बाढ़ प्रभावित गांवों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही टीमें गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को राहत और बचाव कार्य से पहले बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देंगी।